Monday, April 13, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरघर पर कारखाना खोलकर जाली नोट छापता था 25 हजार का इनामी...

घर पर कारखाना खोलकर जाली नोट छापता था 25 हजार का इनामी मुख्य सरगना बसंत, गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा की पुलिस ने जाली नोट छापने वाले मुख्य सरगना बसंत को गुरुवार को बरेली जंक्शन पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मुख्य सरगना सात महीने से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गुरुवार को उन्हें सूचना मिले कि जाली नोट छापने वाला मुख्य सरगना बसंत कहीं भागने की फिराक में है जिसके बाद थाना नरौरा की पुलिस बरेली जंक्शन पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी बसंत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम समय में अमीर बनने के लालच में अपने साथियों संग नकली नोट छापने का काम शुरू किया था। मुख्य आरोपी बसंत अपने घर पर ही नकली नोट छापने का कारखाना चलता था। साथियों के पकड़े जाने के बाद वह गुजरात में पहचान छिपाकर रहने लगा था।
ज्ञात हो कि पिछले साल 3 अगस्त को नरौरा पुलिस ने बेलोंन गेट नंबर-1 के पास से तीन आरोपियों रहवर अली, यावर अली और अनीश को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 200-200 रूपए के 435 जाली नोट कुल 87 हजार रूपए बरामद हुए थे। साथियों के पकड़े जाने के बाद उनका बॉस बसंत फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा करने और गांव में मुनादी कराने की कार्यवाही भी की थी। पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि फरार होने के बाद जाली नोट छापने वाले इस मुख्य आरोपी बसंत के संपर्क में कौन-कौन लोग आए थे। मामले की जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments