Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: युवती ने निजी डेंटल चिकित्सालय के चिकित्सक पर लगाए दुष्कर्म के...

बुलंदशहर: युवती ने निजी डेंटल चिकित्सालय के चिकित्सक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुलंदशहर के एक निजी डेंटल चिकित्सालय के डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले में लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
आपको बता दें कि युवती थाना अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह बुलंदशहर के एक मोहल्ले में अपनी बहन और जीजा के घर रहकर नगर के निजी डेंटल चिकित्सालय में पिछले तीन वर्षों से नौकरी करती है। डॉक्टर द्वारा काम का बहाना बनाकर बीती रात युवती को चिकित्सालय में ही रोका गया। युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद युवती परिजनों संग थाने पहुंची और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments