Friday, September 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपूर्व विधायक ने अपनी तीसरी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को घसीट-घसीटकर...

पूर्व विधायक ने अपनी तीसरी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को घसीट-घसीटकर पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बाहुबली पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अपनी तीसरी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं। उनकी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी की तैनाती मांगी है। पूर्व विधायक द्वारा अपनी पत्नी को इस तरह से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि पीड़िता कांग्रेस नेत्री ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा का आवास है। उनके पति पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित शुक्रवार को अपनी तीसरी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। जैसे ही अर्चना पांडा ने दरवाजा खोला तभी पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अर्चना पांडा को धक्का दे दिया। इस दौरान वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी को जमीन पर घसीट-घसीट कर पीटा। शोर की आवाज सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और मोबाइल से पूरी घटना अपने कैमरे में कैद कर ली। घटना कैमरे में कैद होती देख पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पीछे हट गए। इसके बाद अर्चना किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागी और मामले से पुलिस को अवगत कराया। कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा का आरोप है कि पूर्व विधायक और उसके परिवार के अन्य लोग उन्हें और उनके मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अर्चना पांडा ने 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग की है। वहीं पूर्व विधायक गुड्डू पंडित द्वारा अपनी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मची हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित सुर्खियों में बने हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। अर्चना पांडा पहले समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी है और हाल ही में उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। जहां उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहली पत्नी का नाम काजल शर्मा और दूसरी पत्नी का नाम शीतल है, जबकि कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा उनकी तीसरी पत्नी है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments