Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर जलाने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच...

सिकंदराबाद: डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर जलाने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भौरा में असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टरों को जलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने गांव में लगे डॉ. अंबेडकर के पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना ककोड़ प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments