बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला की पुलिस ने दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन पर चोला पुलिस ने सोमवार को दोनों अपराधी नरेश पुत्र देवी चरण निवासी निठारी और सुनील उर्फ टाइगर पुत्र शीशपाल उर्फ शशिपाल निवासी निठारी थाना चोला के निवास स्थान पर मुनादी कराई। इसके बाद दोनों आरोपियों को जिलाबदर किया है। दोनों अपराधियों के खिलाफ थाना चोला में मारपीट, चोरी, लूट और अन्य अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं। ज्ञात हो इस हफ्ते थाना चोला की पुलिस ने चार अपराधियों को जिलाबदर किया है।
चोला: दो अपराधी जिले की सीमा से बाहर
0
10
RELATED ARTICLES



