Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरOYO होटल में युवक को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग, कूल्हे में लगी गोली

OYO होटल में युवक को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग, कूल्हे में लगी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर के पास खाना खाने जा रहे एक युवक को दो अज्ञात युवक बातचीत के बहाने पास के एक OYO होटल में ले गए। आरोप है कि होटल के अंदर पहले से मौजूद चार अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली युवक के कूल्हे में जा लगी। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान नगर क्षेत्र के राधा नगर निवासी प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन पुत्र योगराज गुप्ता के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार दोपहर करीब 2 बजे का है। प्रिंस गुप्ता नहर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने बातचीत करने की बात कही और प्रिंस को अपने साथ पास के एक OYO होटल में ले गए। प्रिंस के होटल के अंदर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद चार अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में एक गोली प्रिंस के कूल्हे में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंस को उपचार के लिए बाबू कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार, गोली युवक के कूल्हे में फंसी हुई है और उसे निकालने के लिए उपचार किया जा रहा है।
वहीं सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments