बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर एक कार में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। गाड़ी में आग लगती देख अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन को दूर ही रोक लिया। आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुब्बारा दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना मिलती ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
गुलावठी: बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर धुं-धुं कर जली कार
RELATED ARTICLES



