Friday, April 17, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: तीन घंटे बिजली कटौती, इन इलाकों में रहेगा असर

सिकंदराबाद: तीन घंटे बिजली कटौती, इन इलाकों में रहेगा असर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। तहसील उपकेंद्र के देवी मंदिर फीडर पर होने वाले आवश्यक कार्य के चलते शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ रवि कुमार के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देवी मंदिर फीडर और नगर पालिका द्वितीय फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग द्वारा यह कार्य लाइन सुधार और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। बिजली कटौती के चलते लोगों को पानी की समस्या सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। बिजली विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments