बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि थाना ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैलाना निवासी 25 वर्षीय आकाश ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि आकाश की करीब तीन साल पहले ही शादी हुई थी, लेकिन बीते कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने दी जान
RELATED ARTICLES



