बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र की चौकी जाडौल में तैनात एक होमगार्ड का शुक्रवार की तड़के हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। होमगार्ड के निधन से परिवार में मातम पसरा है। ड्यूटी के दौरान निधन होने से चौकी में भी शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि मृतक होमगार्ड वर्ष 2009 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जाडौल चौकी पर थी। शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उनके साथ ही जवानों ने उन्हें बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड का मृत घोषित कर दिया। मृतक होमगार्ड लोकमन थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इलना के रहने वाले थे। लोकमन जाडौल स्थित टीवीएसजी इंटर कॉलेज में शिक्षक भी थे।
ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत
RELATED ARTICLES



