बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह हादसा आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान हुआ।
आपको बता दें कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सिकंदराबाद से गाजर लाकर धराऊ कोल्ड स्टोर जा रहे थे जैसे ही वह थाना चोला के पास पहुंचे तभी पीछे चल रहे ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी पीछे चल रहे ट्रैक्टर अपने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया और वह आगे चल रही ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रैक्टर खाई में जा गिरे। इस दौरान पीछे चल रहा ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र रामनिवास निवासी पनोडी जनपद बदायूं के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि शिवकुमार मजदूरी करने के लिए बुलंदशहर आया था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका एक चार माह का बेटा है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिव कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दूसरे ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रैक्टर भीड़े, एक की मौत
RELATED ARTICLES



