बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सपा मजदूर सभा के विरोध-प्रदर्शन से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के चलते समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का प्रदेश आह्वान पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। धरने का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना था।
आपको बता दें कि नोएडा में बेगुनाह मजदूरों को गिरफ्तार करने पर सपा मजदूर सभा के बैनर तले प्रदर्शन होना था। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा महिला सेल की रैली में छोटे बच्चों को शामिल कर राजनीतिक हितों में उपयोग करने की बात कही। गिरफ्तार मजदूरों की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। कहा कि बुलंदशहर जिला पुलिस प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया।
सपा नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
RELATED ARTICLES


