बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बदमाशों पर नकेल कसने के लिए बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में 3000 वर्ग मीटर में नई गंगा पुल चौकी का निर्माण होगा। इससे पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। बदमाशों पर नकेल कसी जा सकेगी।
आपको बता दें कि सीओ विकस प्रताप चौहान ने बताया कि योजना के अनुसार गंगापुल चौकी को अब एक विशाल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 3000 वर्ग मीटर जमीन पर चौकी का निर्माण होगा, जिसमें एक आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बेहतर आवास और कार्यालय की सुविधा होगी। साथ ही, वाहनों के रखरखाव के लिए अलग से वाहन आवास का निर्माण भी प्रस्तावित है। बताया कि वर्तमान में जहां गंगा पुल चौकी संचालित है, उसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जाएगा। नया भवन बनने के बाद पुरानी चौकी की एक चेकिंग बिंदु के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे हाईवे और पुल पर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी और सघन तलाशी में आसानी होगी।
3000 वर्ग मीटर जमीन पर होगा चौकी का निर्माण
RELATED ARTICLES



