Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरबेटी की बारात पर लगा ग्रहण: मुख्य रास्ते पर कीचड़ व जलभराव

बेटी की बारात पर लगा ग्रहण: मुख्य रास्ते पर कीचड़ व जलभराव


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव चरौरा में एक परिवार की खुशियों पर प्रशासनिक लापरवाही का साया मंडरा रहा है। गांव निवासी मनोज की बेटी पायल की शादी 30 अप्रैल को तय है, लेकिन घर के मुख्य रास्ते पर फैला कीचड़ और बदबूदार जलभराव इस खुशी के मौके पर बड़ी परेशानी बन गया है।
परिजनों का कहना है कि जिस रास्ते से बारात को आना है, वही पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। शादी जैसे खास मौके पर यह समस्या परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पीड़ित मनोज ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समय तेजी से नजदीक आ रहा है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
वहीं, ग्राम सचिव राजीव कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही रास्ते की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments