Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा ट्रिपल मर्डर केस: लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी...

खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस: लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर मामले में अब बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। एडीजी मेरठ जोन द्वारा गठित एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जांच में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर कोतवाली खुर्जा के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा, बुर्ज उस्मान चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह, मुख्य कॉन्स्टेबल समीम अहमद और सिपाही पारस यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले और बाद में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्जा कोतवाली की कमान अब तेजतर्रार इंस्पेक्टर रामफल सिंह को सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि जिम में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया था, जिसमें तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments