Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरगर्भवती महिला को ससुरालीजनों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

गर्भवती महिला को ससुरालीजनों ने पीटा, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में मंगलवार को घर में सो रही गर्भवती महिला पर उसके ही ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि महिला को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुरालजन उसे घर से निकालना चाहते हैं और इसी वजह से उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जो अब हिंसक रूप ले चुका है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments