Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरविमला देवी की हत्या में संलिप्त शातिर आरोपी गिरफ्तार

विमला देवी की हत्या में संलिप्त शातिर आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना खुर्जा देहात पुलिस ने विमला देवी की हत्या में संलिप्त शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वह गांव-गांव जाकर सैनेटरी पैड बेचने के बहाने अकेले रह रहे घरो को चिन्हित कर लेती है फिर मौका पाकर घरों से चोरी कर लेती है। 10 अप्रैल 2026 को आरोपियों सैनेटरी पैड बेचने के बहाने विमला देवी के घर गई थी जहां पर उसके द्वारा जानकारी की गयी कि विमला देवी व उसके पति घर में अकेले रहते है एवं शाम को विमला देवी के पति खेत में काम करने के लिए चले जाते है इसी बात का फायदा उठाकर वह अगले दिन विमला देवी के घर जाकर चोरी कर रही थी जिसको विमला देवी ने चोरी करते हुए देख लिया, चोरी करते पकड़े जाने पर डर के कारण अभियुक्ता ने विमला देवी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद अभियुक्ता मृतका के कुण्डल व पाजेब चुराकर वहां से फरार हो गयी।
आपको बता दें कि 11 अप्रैल 2026 को थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैदा फरीदपुर निवासी विमला देवी पत्नी संतोष कुमार का गले में फांसी लगा शव खाट से बंधा हुआ मिला था एवं मृतका के कान के कुण्डल, पाजेब व घर में रखे पैसे चोरी किए गये थे। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा देहात पर मुअसं – 94/2026 धारा 331(3)/305(क)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को स्वाट टीम देहात व थाना खुर्जा देहात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ममता उर्फ अनीता पत्नी अमित निवासी ग्राम रऊपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ (हाल पता बीमा नगर कालोनी सूत मिल चौराहे के पास जनपद अलीगढ) के रूप में हुई है जिसके कब्जे 01 जोडी कुण्डल पीली धातु (चोरी किए), 01 जोडी पाजेब सफेद धातु (चोरी किए) तथा 6500/- रुपये नकद बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments