Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजानिए गंगा एक्सप्रेस-वे की टोल दरें

जानिए गंगा एक्सप्रेस-वे की टोल दरें


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन बुधवार आज से फर्राटा भर सकेंगे। मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से अब प्रयागराज तक का सफर मात्र 7 घंटे में पूरा होगा। कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आई आपको दिखाते हैं गंगा एक्सप्रेसवे का नजारा और बताते हैं कि एक तरफ से वाहनों पर प्रति किलोमीटर की टोल दरें क्या होगी? कार, जीप, वैन या हल्के वाहन के लिए 2.55 रुपए, मिनी बस 4.05 रुपए, बस ट्रक व अन्य भारी वाहन 8.15 रुपए, भारी मशीनरी 12.55 रुपए, 7 एक्सेल वाले भारी वाहन 16.05 रुपए होगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जनपदों को जोड़ रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments