बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के गांव सलेमपुर में बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास को गति और शक्ति दोनों देगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे किसानों की उन्नति, युवाओं के रोजगार, आस्था संस्कृति का एक्सप्रेसवे है।
पश्चिम से पूर्वांचल को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस से मेरठ से प्रयागराज तक कई गांव से गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे जनपद हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जिलों को जोड़ेगा।
समय की बचत: मेरठ से प्रयागराज की यात्रा में 11-12 घंटे लगते थे। अब गंगा एक्सप्रेसवे से यह यात्रा 6-7 घंटे की रह गई है। फिलहाल यह 6 लेन का है जिसे भविष्य में आठ लेन का करना प्रस्तावित है।
गंगा एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब वाहन भरेंगे फर्राटा
RELATED ARTICLES



