बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया। बता दें कि पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक गोली लगने से घायल हुए हैं। वही एक अन्य आरोपी मयंक सैनिक को भी पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर इतना जबरदस्त था कि बदमाशों की गोलियां सिपाही रामफल और कपिल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी जिससे उन पुलिसकर्मियों की जान बच गई। पुलिस कर्मियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के कब्जे से दो पिस्तौल एक तमंचा, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ खुर्जा के ढ़ाकड़ रोड पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के खुर्जा में 25 अप्रैल की रात जिम में जीतू सैनी की बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। पार्टी में पूर्व भाजपा सभासद के परिवार के तीन सदस्य मनीष, आकाश और अमरदीप भी शामिल हुए। इसके अलावा जीतू के दोस्त भी थे। जन्मदिन मनाने के बीच दोस्तों में चेहरे पर केक लगाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई जिसने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान जीतू ने अपनी पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी जिसमें मनीष, आकाश और अमरदीप की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एक सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने जीतू की घेराबंदी की। खुद को गिरता देख जीतू ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। पुलिस ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया जिसके बाद जीतू की मौत हो गई। वही इस हत्याकांड में पुलिस ने 50-50 हजार के दो इनामी पहले ही गिरफ्तार कर लिए हैं। 50 50000 के इनामी बदमाश रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था जिनके पैरों में गोली लगी थी।
ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढ़ेर, स्वाट टीम प्रभारी व हेड कांस्टेबल को लगी गोली
RELATED ARTICLES



