Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयूपी बोर्ड: परिणाम में संशोधन कराने के लिए छह मई तक करें...

यूपी बोर्ड: परिणाम में संशोधन कराने के लिए छह मई तक करें आवेदन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित हो गया था। परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं को किसी तरह की त्रुटि करानी हो तो छात्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए 6 मई तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य को कागजात मुहैया कराने होंगे।
आपको बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो गया था। परिणाम में छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में छात्रों से जुड़ा विवरण भी दर्शाया गया है। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि भी है। इसमें यदि किसी तरह का संशोधन करना हो तो छात्रों को संशोधन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम मौका दिया जा रहा है। संशोधन के लिए वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करते हुए सुधार के ऑप्शन दिए गए हैं। इन कागजों को प्रधानाचार्य को भी दिया जा सकता है जोकि वेबसाइट पर संशोधन करा सकते हैं। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments