Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरनौ वर्षीय बच्ची की गर्दन पर बंदर ने काटा

नौ वर्षीय बच्ची की गर्दन पर बंदर ने काटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बंदरों का आतंक इस कदर है कि अब बंदर छत के साथ-साथ सड़कों के किनारे भी झुंड बनाकर बैठे रहते हैं जिससे लोगों के साथ-साथ बच्चे भी काफी परेशान रहते हैं। यह बंदर कभी भी आक्रामक हो जाते हैं और स्कूटी व बाइक सवार समेत बच्चों के पीछे भी काटने को दौड़ पड़ते हैं।
आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला गुलावठी का सामने आया है। जहां बंदरों ने 9 वर्षीय बच्ची को अपना निशाना बना लिया और बच्चों के गर्दन सहित अन्य जगहों पर काट लिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और बंदरों को भगाया। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया गया। लोगों ने जिलाधिकारी से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments