बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक के गांव खुसरूपुर की बगिया पर बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवकों के रूप से घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों के भिड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायल को सीएससी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की जय जाता है जब एक युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जाए जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का उपचार किया। युवक की पहचान पैगंबरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक पुत्र जोगी के रूप में हुई है। दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए भेजा है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES



