Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजनपद बुलंदशहर में बदला मौसम का मिजाज, हुई बूंदाबांदी शुरू

जनपद बुलंदशहर में बदला मौसम का मिजाज, हुई बूंदाबांदी शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर मौसम ने करवट ली और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे पहले चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जताया था।
गुरुवार की सुबह निकली धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन दोपहर तक आते-आते आसमान में बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। इस दौरान बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments