Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरखुला नाला हादसों को दे रहा दावत

खुला नाला हादसों को दे रहा दावत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ के बांस वाली पोखर के पास पांच फुट चौड़ा व पांच फुट गहरा नाला बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोगों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। रात के अंधेरे में तो यह नाला दिखाई नहीं देता जिससे स्थिति और भी भयानक बन जाती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस नाले को ढकने की मांग की है।
आपको बता दें कि ककोड़ के बांस वाली पोखर के निकट एक नाला बना हुआ है। यह नाला पांच फुट गहरा और पांच फुट चौड़ा है। यह नाला हादसों को न्यौता दे रहा है। नाले को पार करने के लिए लोगों में जुगाड़ लगाकर बांस की बलियां रखी हुई थी। यह बलियां भी अब टूट चुकी है। यहां से गुजर रहे लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। नाला काफी गंदा होने से कीड़े-मकोड़े व मच्छर पनप रहे है। स्थानीय लोगों को कहना है कि जल्द से जल्द इस नाले को ढका जाए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments