बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के काला आम स्थित अल बैक होटल की लापरवाही सामने आई है जहां उसने पनीर की सब्जी परोसी। शाकाहारी सब्जी में हड्डी निकलने से ग्राहक ने विरोध किया और इससे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। इस दौरान हिंदू रक्षा दल ने भी जमकर विरोध व प्रदर्शन किया और होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुलंदशहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धारों में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा होटल का निरीक्षण कर सैंपलिंग की गई। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। अल बैक होटल कि इस लापरवाही से ग्राहकों में बेहद नाराजगी है। शाकाहारी भोजन में हड्डी निकलना कई सवाल खड़े करता है।
‘अल बैक होटल’ में शाकाहारी खाने में निकली हड्डी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


