बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चर्चित ट्रिपल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश जीतू सैनी का शव गुरुवार को उसके घर पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को घर के बाहर तैनात कर दिया गया।
आपको बता दें कि शनिवार को जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। इसी दौरान जीतू सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लोगों को गोली मार दी थी जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी जीतू सैनी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार सुबह तड़के स्वाट टीम और खुर्जा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में जीतू सैनी मारा गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। इस मामले में पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य की तलाश जारी है। वहीं, मृतकों के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई है।
खुर्जा: एनकाउंटर के बाद इनामी बदमाश जीतू सैनी का शव घर पहुंचा, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES



