Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरभारी बारिश से सड़क पर गिरा यूके लिप्टिस का पेड़, यातायात प्रभावित

भारी बारिश से सड़क पर गिरा यूके लिप्टिस का पेड़, यातायात प्रभावित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हुई भारी बारिश के चलते दिवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर के पास नरौरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक विशाल यूके लिप्टिस का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश और हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया। कई घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया गया गनीमत रही घटना के समय कोई बड़ा वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया जिससे बड़ा हादसा टल गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments