बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दहेज में एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 21 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर लड़के पक्ष ने निकाह से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में युवक समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि थाना पहासु क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी गांव क्रियावली निवासी परवेज आलम के साथ तय हुई थी। 4 अप्रैल को परवेज व युवती की सगाई प्रिंस गार्डन में हुई। पीड़ित पक्ष में सगाई में सोने-चांदी के गहने व नकद पांच लाख रूपए दिए, सभी मिलाकर 15 लाख रूपए खर्च हुए। इसके बाद भी लड़के वाले 21 लाख रूपए नकद व एक स्कॉर्पियो कार की मांग पर अड़े रहे। मामले में काफी पंचायत हुई, लेकिन लड़के पक्ष के लोग नहीं माने और उन्होंने लिखा करने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, परवेज सीआरपीएफ में जवान है और वह उड़ीसा में तैनात है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त ताहिर के आधार पर परवेज आलम, याकूब खां, अमीना, हासिम के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 – 3, 4 और धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
दहेज में 21 लाख नकद व गाड़ी न देने पर निकाह से पहले तोड़ा निकाह, चार पर रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES



