बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खानपुर स्थित कुंदन भारत गैस एजेंसी पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक स्याना की जांच में भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान 19 किग्रा के 30 भरे व 11 खाली सिलेंडर, 14.2 किग्रा के 61 भरे व 284 खाली सिलेंडर तथा 5 किग्रा के 147 भरे व 26 खाली सिलेंडर कम पाए गए। प्रकरण में एलपीजी गैस की पुष्टि होने पर एजेंसी संचालक मंजू देवी पत्नी राधेश्याम, मैनेजर सौरभ पुत्र राधेश्याम, ऑपरेटर अरुण कुमार और गोदाम कीपर लोकेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
खानपुर: कुंदन भारत गैस एजेंसी पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक स्याना ने की जांच
RELATED ARTICLES



