Friday, May 1, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरखुर्जा: कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू का...

खुर्जा: कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू का अंतिम संस्कार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी जीतू का अंतिम संस्कार गुरुवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न कराया गया। आरोपी की मौत के बाद क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अंतिम संस्कार के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
गौरतलब है कि खुर्जा क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था। इस मामले में जीतू मुख्य आरोपी था, जिसकी मौत के बाद भी पुलिस किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं दिखी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments