बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में शासन ने जिले में हाईटेक टाउनशिप विकसित करने के नाम पर लापरवाही बरतने वाले कंपनी मैसर्स उत्तम स्टील एंड एसोसिएट्स (कन्सौशियम) पर बड़ा शिकंजा कसा है। 17 वर्षों तक योजना लटकाने और शर्तों का उल्लंघन करने पर प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने इस योजना को निरस्त कर दिया है। साथ ही बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण को वसूली करने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 211 करोड़ के मूल राशि है। इसके अलावा आंकलन किया जाएगा।
वर्ष 2007 में गौतमबुद्धनगर के दादरी में हाईटेक टाउनशिप विकसित करने के लिए निजी निवेश के तहत मैसर्स उत्तम स्टील एंड एसोसिएट्स का चयन किया गया था। उम्मीद थी कि प्रोजेक्ट से क्षेत्र में सुविधाएं और आवासीय ढांचा तैयार होगा, 17 सालों में योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। इस लंबी अवधि के दौरान कई बार डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को कई संशोधित किया गया, लेकिन काम की रफ्तार जस की तस बनी रही। तत्कालीन उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लड़ने ने भी कई बार निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते नोटिस भी जारी किए।
उत्तम स्टील्स से होगी 211 करोड़ की वसूली
RELATED ARTICLES



