बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 16 ब्लॉकों में उत्सव भवन बनाए जाएंगे। न्यूनतम तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर पंचायत उत्सव घर का निर्माण होगा। एक उत्सव भवन पर 1.41 करोड रुपए की राशि खर्च होगी।
आपको बता दें कि जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक भवनों की कमी के कारण लोगों को कार्यक्रम के लिए ठीक जगह नहीं मिल पाती हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले किसी भी आयोजन के लिए लोगों को भटकना न पड़े, इसके लिए अब सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। सरकार ने जिले के सभी 16 ब्लॉकों में उत्सव भवन का निर्माण करने का निर्णय लिया है। सभी उत्सव भवन पर 22.56 करोड रुपए खर्च होंगे।
बुलंदशहर: जिले के 16 ब्लॉकों में बनेंगे उत्सव भवन
RELATED ARTICLES



