बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में ग्रामीणों ने बंबे में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह बंबे में ग्रामीणों को एक शव पड़ा मिला। शव पर सिर्फ लंगोट ही मौजूद थी। शव देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के गले और सिर पर गहरी चोट लगी थी। मृतक की पहचान नोएडा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा: बंबे में पड़ा मिला नोएडा निवासी व्यक्ति का शव
RELATED ARTICLES



