बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में जुम्मे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने जुम्मे की नमाज के अवसर पर पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इसी के साथ कस्बा चौकी का निरीक्षण किया गया। उनका कहना है कि हुड़दंग करने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। गोष्ठी के दौरान लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
जुम्मे की नमाज पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्र में की पैदल गश्त
RELATED ARTICLES



