बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के प्रसिद्ध हाईगार्डन रिसॉर्ट में कांग्रेस पार्टी की नेत्री पूनम पंडित का शुभ विवाह समारोह धूमधाम में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर धर्म और राजनीति के कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आए, जिससे समारोह की शोभा और भी बढ़ गई।
आपको बता दें कि कार्यक्रम में बालाजी दरबार के महंत परम पूज्य स्वामी परमदेव जी महाराज एवं परम पूज्य श्री श्री 1008 जगतगुरू श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी विशेष रूप से पहुंचे। दोनों संतों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। समारोह में मौजूद अतिथियों ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसने सभी का मन मोह लिया।
हाईगार्डन रिसॉर्ट में कांग्रेस पार्टी की नेत्री पूनम पंडित के विवाह पर संतों ने दिया आशीर्वाद
RELATED ARTICLES



