बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के छतारी नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को शिकारपुर के उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा और अधिशासी अधिकारी अरविंद मिश्रा ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा के नामित सभासद दुर्गेश अग्रवाल, सचिन शर्मा और राखी कुशवाह ने शपथ ली। अधिकारियों ने सभासदों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण कर रहे सभासदों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हरपाल सिंह सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मनीष यादव, गोविंद शर्मा और मोहित बाबा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसडीएम और ईओ ने दिलाई सभासदों को शपथ
0
10
Previous article
RELATED ARTICLES



