Saturday, May 2, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरअपर पुलिस अधीक्षक ने किया डिबाई थाने के औचक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया डिबाई थाने के औचक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने शुक्रवार को थाना डिबाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा महिला हेल्प डेस्क सहित सभी अभिलेखों के रखरखाव की गहन जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से थाने की कार्यप्रणाली और जनता से व्यवहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं, पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें और थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments