Monday, May 4, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरबुलंदशहर: प्रेम ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, युवती ने 8 दिन बाद...

बुलंदशहर: प्रेम ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, युवती ने 8 दिन बाद तोड़ा दम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने 8 दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आखिरकार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवती को उसके प्रेमी और उसके भाई द्वारा आग के हवाले किए जाने का आरोप है। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments