बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर के शिकारपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में उस समय हड़कम्प मच गया जब वहां अर्थिंग के तारों के पास एक सांड संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। सांड की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर पहुँच गए। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल परिसर में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक मौके पर नहीं पहुँचे जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों में काफी रोष देखने को मिला। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली से कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, एसआई शुलभ कुमार अपनी टीम के साथ तुरन्त मौके पर पहुँचे और स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए कस्बा इंचार्ज ने पशु चिकित्सक डॉ. नरेश सिंह, को तत्काल मौके पर बुलाया। पुलिस ने पशु चिकित्सक के माध्यम से सांड के शव का निरीक्षण करवाया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सांड की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सांड की संदिग्ध मौत, मौके पर पहुँची पुलिस
RELATED ARTICLES



