बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर पिछले सात माह से बंद चल रही जम्मू जाने वाली एकमात्र सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब 14 जून तक बंद रहेगा। यात्री वितेश कुमार व वीरपाल सिंह का कहना है कि जम्मू जाने वाली ट्रेन बहाल हो जाए तो काफी राहत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने शॉर्ट टर्मिनेशन की अवधि में विस्तार कर सुबदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन ट्रेन का अप-डाउन संचालन 14 जून तक निरस्त कर दिया है
जम्मू जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस का संचालन 14 जून तक बंद
RELATED ARTICLES


