Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपर्यटन स्थलों के नाम पर फर्जी बुकिंग बेबसाइटस एवं सोशल मीडिया विज्ञापनो...

पर्यटन स्थलों के नाम पर फर्जी बुकिंग बेबसाइटस एवं सोशल मीडिया विज्ञापनो के माध्यम से हो रही ऑनलाइन/ साइबर ठगी व फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग से रहें सावधान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): पुलिस उप महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि ग्रीष्मकाल मे काफी संख्या मे लोग धूमने के लिए पर्यटन स्थलों पर जाते है तथा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है, इस बीच साइबर फ्रॉड भी एक्टिव हो गए हैं। जिसके सम्बन्ध मे उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के जनपदो को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले लोग विभिन्न पर्यटन स्थलों व चारधाम यात्रा के नाम पर मिलते जुलते नामों से फर्जी वेबसाइट तैयार कर होने वाली हेलीकॉप्टर बुकिंग पर बड़े स्तर पर फ्रॉड करने में जुटे हुए हैं इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) द्वारा पर्यटन के नाम पर हो रही साइबर ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।विशेष रूप से हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन/ साइबर फ्रॉड किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसमें कई पर्यटक/श्रद्धालु ठगी का शिकार हो चुके हैं ।
वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं, होटलो और टूर एवं ट्रैवल सेवाओं में साईबर धोखाधड़ी को रोकने के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए अधिकृत वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य पर्यटन विभाग ने एक आधिकारिक WhatsApp नम्बर 8394833833 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु Yatra संदेश भेजकर पंजीकरण एवं अन्य महत्तवपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments