बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के धरारी गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खुद को गोली मारने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि सोमवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक युवक खुद को गोली मारते हुए और आसपास के लोगों को धमकाते हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया। सीओ शोभित कुमार के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने अपने ही परिजनों को फंसाने और दबाव बनाने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
बुलंदशहर: प्रॉपर्टी विवाद में खुद को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार, तमंचा बरामद
RELATED ARTICLES



