Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरनाबालिग बेटी को बहलाकर भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर मुकदमा...

नाबालिग बेटी को बहलाकर भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन बेटी की सकुशल वापसी के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित पिता सूरजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे उनकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने आशंका जताई कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ापुर निवासी जितेंद्र नामक युवक उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments