बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगराता निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की मां ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अनिल कुमार 21 अप्रैल को अपने साथ ही रिशीपाल निवासी कादराबाद के साथ ड्राइवरी के बाद का कर घर से निकला था। अप्रैल तक उसकी फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों का कहना है कि अनिल का साथी रिषीपाल अपने घर वापस आ चुका है, लेकिन वह अनिल के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पुत्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
ड्राइवरी करने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
RELATED ARTICLES



