बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी अर्जुन और चंद शेखर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी चंद शेखर ने अपने परिचित अर्जुन का बैंक खाता लेकर ठगों को उपलब्ध कराया था। सेक्टर-85 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। वहां 27 से 30 जुलाई के बीच उसे विभिन्न टास्क दिए गए और इन्हें पूरा करने के नाम पर आरोपियों ने उससे कुल 1,27,800 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस चंद शेखर को गहन पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फरीदाबाद: टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले बुलंदशहर निवासी दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



