बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवक गाने की धुन पर हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में युवक खुलेआम अवैध हथियार के साथ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक मूल रूप से थाना पहासू क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में जनपद गाजियाबाद में रहकर काम करता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहासू: युवक का अवैध हथियार संग वीडियो वायरल, जांच जारी
RELATED ARTICLES



