Friday, May 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकैप्टन होटल के पास फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी मुठभेड़...

कैप्टन होटल के पास फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी मुठभेड़ में घायल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की बीती रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जिनसे पुलिस ने अवैध पिस्टल, अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम यश पुत्र देवेंद्र उर्फ हरेंद्र पिंटू निवासी जोखाबाद थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर और गगन पुत्र सतवीर निवासी फरीदपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, दो जिंदा व खोखा कारतूस, एक अवैध तमंचा, एक खोखा व जिंदा कारतूस, एक टीवीएस राइडर बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद की है।
पुलिस टीम व स्वाट टीम बीती रात गुलावठी अंडरपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पुलिस ने आते हुए देखा जिन्हे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया और पीछा कर रही पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमे दोनों बदमाशों को जमकर सबक सिखाया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि छह मई को थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कैप्टन होटल के पास अपने साथियों पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments