बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक्सपायर नूडल्स बेचने का मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोहल्ला पीरखां में तारिक के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने सरसों के तेल और नूडल्स के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे।
आपको बता दें कि गुलावठी के सैदपुर रोड पर स्थित मोहल्ला पीरखां में तारिक का गोदाम है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोदाम पर छापे मार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम को खुले तेल, खुले नूडल्स और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री होती मिली। नूडल्स के पैकेटों पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर अंकित नहीं थे जिसके बाद टीम ने 1.74 लाख रूपए कीमत के 29 क्विंटल खराब नूडल्स को मौके पर नष्ट कर दिया। इसी के साथ सरसों के तेल और नूडल्स के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राममिलन राणा, हरेंद्र कुमार, बिहारी लाल शुक्ल थे।
गुलावठी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने तारिक के गोदाम पर मारा छापा, सरसों के तेल व नूडल्स के नमूने जांच को भेजें
RELATED ARTICLES



