Friday, May 8, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरबैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के 13,740/- रूपए कराए वापस

बैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के 13,740/- रूपए कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 13,740/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि विजय सिंह निवासीगण ग्राम रहमापुर ने डिबाई थाना जनपद बुलन्दशहर पर शिकायत की जिसमें आवेदकों के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगो द्वारा साइबर ठगी की गयी थी। विजय सिंह से 13,740/- रुपये ठगी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना डिबाई साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडितों के खातों में 13,740/- रुपये वापस कराये गये। आवेदकों द्वारा थाना डिबाई पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments